शिवहर: बसंत बाजार से वाहन चेकिंग के दौरान 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गया गिरफ्तार
पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह सोमवार देर रात 09 बजे बताया कि पुरनहिया थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान बसंत बाजार से 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त किया है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम अवधेश कुमार व चंदन कुमार है. जो चिरैया का रहने वाला है. गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया गया है।