शिवहर: सदर अस्पताल शिवहर में जन्म देने के बाद मां ने बच्ची को शौचालय में फेंका, उपचार जारी
शिवहर जिला में मंगलवार सुबह 08 बजे एक ऐसी घटना सामने आई है. जिससे मां की ममता पूरी तरह से शर्मसार हो गई है. सदर अस्पताल शिवहर में एक मां ने एक बच्ची को जन्म दी हैं. जन्म देने की कुछ ही देर बाद उसे सदर अस्पताल के शौचालय में फेंककर फरार हो गई है. रोती बिलखती बच्ची की आवाज़ को सुनकर स्वास्थ्यकर्मी ने फिलहाल उसे एसएनसीयू में भर्ती किया है. जहां उसकी इलाज जारी है।