नागौद: सब जेल नागौद में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर
Nagod, Satna | Oct 3, 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत सब जेल नागौद में सिविल अस्पताल के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बंदियों की एचआईवी, टीबी, सिफलिस, हेपेटाइटिस एवं मलेरिया संबंधी जांच की गई तथा चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं पदेन जेल अधीक्षक सोमेश द्विवेदी ने बंदियों को अपनी ओर से दी आवश्यक सलाह।