बीना: जनपद पंचायत कार्यालय में भोजन की व्यवस्था का 3 वर्षों से नहीं हुआ भुगतान, एसडीएम से शिकायत
Bina, Sagar | Jul 22, 2025 2022 में जनपद पंचायत चुनाव के समय जनपद कार्यालय में एक होटल के द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन 3 वर्षों बाद भी होटल का भुगतान नहीं किया गया। जिससे परेशान शिकायतकर्ता मंगलवार करीब 12:30 बजे तहसील कार्यालय पहुंचा और एसडीएम विजय डेहरिया से जनपद कार्यालय में उपलब्ध कराए गए भोजन का भुगतान दिलाने की मांग की।