एटा: नगला प्रेमी में मकान की छत पर निकला विशालकाय अजगर, परिवार में मचा हड़कंप, डायल 112 पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Etah, Etah | Nov 11, 2026 थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी में मंगलवार रात करीब नौ बजे ओंकार के मकान की छत पर विशालकाय अजगर दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। अजगर देखकर परिजन दहशत में आ गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी पुलिसकर्मी अपने सहयोगी के साथ पहुंचे। पुलिस की मदद से नगला पवल निवासी सर्प रेस्क्यूअर लालाराम को बुलाया गया।