गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला
धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ के मझरा करेला की मढैया निवासी सोमवीर अपने छोटे भाई जितेंद्र और बमनपुरी निवासी उमेश के साथ बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा नहाते समय सोमवीर गंगा में डूब गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने युवक को काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।