जगदलपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर MIC का निर्णय, सिटी ग्राउंड का नाम होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड
नगर निगम कार्यालय में आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिला फुटबॉल संघ ने महापौर को पत्र लिखकर सिटी ग्राउंड के नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नाम किए जाने की माँग पर चर्चा की।