पीरो: पीरो में खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, बिना चालान के ट्रक किया जब्त
Piro, Bhojpur | Apr 23, 2026 अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने पिरो थाना क्षेत्र के जितौरा हरिटोला के पास छापेमारी कर एक ट्रक को जब्त किया है, जो बिना वैध चालान के खनिज का परिवहन कर रहा था। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब दी गई जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक पर दो अलग-अलग पंजीकरण नंबर पाए गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।