पीरटांड: JLKM विधानसभा प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने गोयनका धर्मशाला में की प्रेस वार्ता
तिरंगा चौक स्थित गोयनका धर्मशाला में जेएलकेएम पार्टी से गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने गुरूवार को दस बजे प्रेस वार्ता किया। इस माध्यम से इन्होंने गिरीडीह विधायक और पूर्व के विधायक पर जमकर निशाना साधा। सबसे पहले इन्होंने गिरिडीह विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी प्रमुख जयराम महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।