पीरटांड: चूंजका में विनोद कुमार साव के साथ मौसा-मौसी और अन्य लोगों ने की मारपीट, इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया
सदर प्रखण्ड के चूंजका में विनोद कुमार साव के साथ इसके मौसा मौसी व अन्य लोगों ने मार पीट की। शनिवार को 11 बजे इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद उसने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर मौसा मौसी व अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया। बताया गया ईसके घर में आग भी लगा दिया गया। जिससे इसे काफी नुकसान हुआ है।