पीरटांड: गादी श्रीरामपुर निवासी युवक के साथ एक युवक ने की मारपीट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गादी श्रीरामपुर का रहने वाले सूरज कुमार माली को एक युवक ने मारपीट घायल कर दिया। शुक्रवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि सुभाष माली का पुत्र सूरज कुमार ने एक मेला में झूला लगाया हुआ था। वह झूला खोलने के लिए जा रहा था। इसी बीच पूर्णानगर का रहने वाले सोहन यादव ने इसके साथ मारपीट किया।जिसमें यह घायल हो गया।