पीरटांड: गिरिडीह के बख्शीडीह रोड से बालिया रंग महोत्सव में गई टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया
गिरिडीह के बख्शीडीह रोड से मध्य प्रदेश के बालिया रंग महोत्सव में गई टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है।इनका नाटक भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर को रविवार को पुरस्कृत किया गया।बताया गया कि कला संगम की टीम एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बस स्टैंड से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई थी।