आज़मनगर: आजमनगर: मुख्यालय में जल जमाव की शिकायत पर विधायक के निर्देश पर नाला सफाई शुरू, विधायक भी मौजूद रहीं
आजमनगर मुख्यालय में गुरुवार को शाम चार बजे जल जमाव की समस्या की शिकायत पर विधायक निशा सिंह के निर्देश पर नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान विधायक निशा सिंह ने स्वयं जल जमाव स्थल का भी जायजा लिया और हो रहे नाला सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।