बांसगांव: बांसगांव में पोखरे में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लाहिडाड़ी मे शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय सुशील कुमार, पुत्र स्वर्गीय बहादुर प्रसाद, निवासी लाहिडाड़ी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे खेत की ओर गए थे। इसी दौरान पोखरे के किनारे उनका पैर फिसल गया।