कोईलवर: फरहंगपुर के पास ट्रक की टक्कर से पोकलेन मिस्त्री की मौत, घर में मचा कोहराम
कोईलवर के फरहंगपुर के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकरदेवा गांव निवासी 25 वर्षीय पुत्र डीन्तु कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से जेसीबी पोकलेन मिस्त्री था और कोईलवर में रहकर काम करता था। मौत के बाद पुलिस से ने शव का पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 2:00 बजे परिजनों को सौंपा।