गंगरार: गंगरार में योग दिवस की तैयारी, शारीरिक शिक्षकों को मिला प्रोटोकॉल प्रशिक्षण
गंगरार। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर 16 जून को पंचायत समिति सभागार में प्रशिक्षण शिविर हुआ। उपखंड व आयुर्वेद चिकित्सालय के सानिध्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता ए. कुमार ने शारीरिक शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया और सभी आसनों के लाभ बताए।