बिना चालान काटे पैसे लेते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रेवटी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वाहन चालकों से बिना चालान काटे नकद राशि लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, मामला रेवटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर वाहनों की जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मी कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए चालान की वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए बिना ही वाहन चालकों से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं।
यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो यह मामला पुलिस विभाग की छवि और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यातायात नियमों के उल्ल�