इगलास: इगलास पुलिस का मिशन शक्ति 6 अभियान तेज, महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
Iglas, Aligarh | Nov 6, 2026 इगलास पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक सराहनीय पहल की जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है।