भीलवाड़ा: वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, विधायक कोठारी ने 12 करोड़ के नाले का किया उद्घाटन
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शनिवार को पोरवाल हॉस्पिटल से रोडवेज बस स्टैंड तक प्रस्तावित बड़े नाले के निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बड़े नाले के माध्यम से वर्षा ऋतु मे क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।