बदनावर: बदनावर में रतलाम जिले के किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया
Badnawar, Dhar | Dec 31, 2024 बदनावर की कृषि उपज मंडी के पास रतलाम जिले के किसान राजेश पांचाल के हत्यारों तक पहुँचने के लिए बदनावर थाना पुलिस ने इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी है। बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि घटना स्थल से आरोपी की एक जोड़ी चप्पल मिली है। यह भी एक अहम सुराग बन सकता है।