बदनावर: प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री के ख़िलाफ़ नगर परिषद ने बदनावर में चलाया जांच अभियान
Badnawar, Dhar | Dec 30, 2024 बदनावर में प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री को लेकर नगर परिषद बदनावर के दल ने नगर में जांच अभियान चलाया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नायलॉन और चायना डोर की बिक्री पर रोक लगाई है। ऐसे में एसडीएम दीपक चौहान के निर्देश पर नगर परिषद सीएमओ संतराम चौहान के मार्गदर्शन में नगर परिषद के दल ने पतंग विक्रेताओं के यहां पहुंचकर जांच पड़ताल की।