ललितपुर: मोहल्ला नेहरू नगर में घर के बाथरूम में 11 वर्षीय किशोर का साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर स्थित अहिरवार धर्मशाला के पास बबलू अहिरवार के मकान के बाथरूम में उसके 11 वर्षीय पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। किशोर का शव लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।