सोन नदी जल बंटवारे पर सवाल, जन सुराज ने CM सम्राट चौधरी से माँगा जवाब।
पटना/औरंगाबाद
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के बीच जल बंटवारे पर एग्रीमेंट किया गया है।
समझौते के अनुसार दक्षिण बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली सोन नदी के 7.75 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी में से बिहार के हिस्से में 5.57 MAF और 2 MAF पानी झारखंड को मिलेगा।
इस समझौते पर जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सोन नदी जल बंटवारे के समझौते से पहले क्या विधानसभा या किसान संगठनों से विमर्श किया गया था?
उन्होंने पूछा कि जल बंटवारे के समझौते से पहले औरंगाबाद, गया, जहानाबाद और अरवल में कृषि हेतु पानी के लिए महत्वपूर्ण उत्तर कोयल नहर परियोजना और बटाने नदी पर हंडियाही परियोजना के लिए क्या झारखंड सरकार से NOC नहीं लेना चाहिए था?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को दक्षिण बिहार (औरंगाबाद, गया, जहानाबाद और अरवल) के किसानों के हित में इसका जवाब देना चाहिए।
Rafiganj, Aurangabad | Aug 31, 2026