औरंगाबाद में नहर में गिरी कार, एक बच्चा सुरक्षित बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी
औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के मौलानगर के समीप सोमवार को नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही बलेनो कार सोन उच्च स्तरीय नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो नाबालिग सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान के दौरान कार को नहर से बाहर निकाला गया और 16 वर्षीय शुभमश्री को सुरक्षित बचा लिया गया।
वहीं 15 वर्षीय यश कुमार अभी लापता है। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी है।
#Bharatcrimelivenews
#Aurangabad #BiharNews #Accident #CanalAccident #RescueOperation #LocalNews