पिड़ावा: कोटड़ी में ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया, उपकरण किया गया जब्त
कोटड़ी में ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।गुरुवार शाम करीब 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर चालक उसके ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ट्रैक्टर में लगे उपकरण जब्त किए हैं।