डिंडौरी: बिछिया गांव में राहगीर वृद्ध को मोटरसाइकिल ने मारी जोरदार टक्कर वृद्ध गंभीर रूप से हुआ घायल , उपचार जारी
डिंडौरी जिले के बिछिया गांव में राहगीर वृद्ध को मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया घायल वृद्ध को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलगड़ा निवासी वृद्ध रविवार शाम 5:00 बिछिया बाजार आया था सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वृद्ध घायल हो गया ।