कानपुर देहात में जादू-टोने के शक में युवक की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार!
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के बाजपेई का पुरवा गांव में जादू-टोने के शक को लेकर खूनी वारदात सामने आई है। मृतक रामगणेश की पत्नी रचना के मुताबिक, पड़ोसी परिवार से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
आरोप है कि गुरुवार रात विवाद बढ़ने पर रामगणेश के साथ मारपीट की गई और उसे गांव के तिराहे पर ले जाकर पेट में चाकू से पांच से छह वार किए गए। गंभीर रूप से घायल रामगणेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
📍 लोकेशन: कानपुर देहात
🎤 रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव
📰 ग्राउंड जीरो न्यूज़
.
#KanpurDehat #कानपुर_देहात #CrimeNews #Musanagar #UPNews
Mathura, Mathura | Oct 23, 2026