पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र में खरपरा के पास पिकअप का टायर फटने से बाइक से भिड़ंत, महिला की मौत, कॉन्स्टेबल घायल
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में ग्राम खरपरा के पास रविवार दोपहर पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार 35 वर्षीय चांदनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि लखनऊ के गोसाईंगंज थाने में तैनात कॉन्स्टेबल राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से शोक व्याप्त है।