भरतपुर नगर निगम ने गुरुवार को बीनारायण गेट से सीरकी वाले हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने सड़क की जद में आ रही दुकानों और मकानों को बुलडोजर से हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन समझाइश के बाद कार्रवाई जारी रही। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।