कहरा: काशनगर ओपी क्षेत्र के फतेहपुर में ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट में तीन हुए जख्मी, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 23, 2024 घटना काशनगर ओपी क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। जहां जमीन को लेकर हुये विवाद में पड़ोसियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रड से मारकर तीनो को जख्मी कर दिया। जख्मी का नाम छट्ठू मुखिया,धीरेंद्र मुखिया एवं रंटु कुमार है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।