ब्यौहारी: खडुली छात्रावास में तोड़फोड़, हजारों रुपये का नुकसान
ब्यौहारी क्षेत्र के खडुली छात्रावास में बीती रात अज्ञात लोगों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना में छात्रावास की खिड़कियां, फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच गुरुवार शाम 4 बजे से शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।