अशोक नगर: खाकी से गद्दारी: आईपीएल सट्टे में सटोरियों का पार्टनर निकला सिपाही, पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड
अशोकनगर जिले में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा आईपीएल सटोरियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक खाकी को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जिले के सहराई थाने में पदस्थ आरक्षक विपिन राजपूत का आईपीएल सटोरियों से मिलीभगत का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने निलंबित कर दिया है।