कन्नौज: मानीमऊ चौकी क्षेत्र के नेरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ हुई मारपीट, अस्पताल में हुआ मेडिकल
सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के नेरा गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ हुई मारपीट,घायल महिला का जिला अस्पताल में हुआ मेडिकल, मेडिकल के दौरान घायल महिला ने अपना नाम शशी बताया, पीड़िता के गांव के ही एक युवक ने महिला के साथ मारपीट की,महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माग की।