गोला: उरुवा बाजार में अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार, बरामद हुईं पांच पेटी देशी और दो पेटी किंगफिशर बियर
Gola, Gorakhpur | Aug 15, 2026 उरुवा बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से पांच पेटी बंटी-बबली देशी शराब और दो पेटी किंगफिशर बियर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सत्येंद्र कुमार उर्फ राहुल निवासी नकौझा गांव, थाना उरुवा बाजार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की