बगोदर: अलगडीहा के जमुनिया नदी बेडवाघाट में विधायक नागेंद्र महतो ने पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया
बगोदर प्रखंड के अलगडीहा पंचायत के मोदीडीह जमुनिया नदी बेडवाघाट में पुल निर्माण कार्य का बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने शनिवार को दोपहर तीन बजे भूमिपूजन किया। उक्त पुल तीन करोड की लगात से बनेगा।वही विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए यह पुल महत्वपूर्ण है।इसके बनने से अलगडीहा एवं तिरला गांव सहित कई अन्य गांवों को आपस में जोड़ेगी।