पलवल में National Driver Day पर ड्राइवरों का सम्मान 🚚 | उत्कर्ष चौधरी ने दिया बड़ा संदेश
.
.
पलवल में नेशनल ड्राइवर डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ड्राइवरों को सम्मानित किया।
उत्कर्ष चौधरी ने ड्राइवरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच योगेश असावटा, कृष्ण भारद्वाज, संदीप नागर, संजीव गर्ग, देवदत्त बाता, ऋषि राम, भजन लाल, रामकिशन और जयपाल बाता सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Haryana Voice Palwal — पलवल की हर खबर पर नजर। #NationalDriverDay #Palwal #UtkarshChaudhary #HaryanaVoicePalwal #driverday
Palwal, Palwal | Sep 2, 2026