शेखपुरा: लोकसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा जिले में भारी मात्रा में नगदी रुपया बरामद आचार संहिता उल्लंघन का दर्ज हुआ मामला।
लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिले के शेखपुरा और नालंदा के सीमा पर स्थापित मिशन नाका पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए। साथ ही बरामद रुपयों की जांच के लिए उच्चाधिकारियों से सिफारिश की गईं है।बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने बताया कि नाका पर चेकिंग के दौरान रूपये बरामद हुआ है।