शेखपुरा: बाऊ घाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में फरार 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बाऊ घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी घाट कुसुंभा और मुरारपुर गांव में छापेमारी कर की गई। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे बाऊ घाट थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी और कोरमा थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि अलग-अलग टीम बना कर कार्रवाई की गई।