शेखपुरा: पंचायत के हाई स्कूलों में नवमी कक्षा में नाम लिखने की बाध्यता पर शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का किया घेराव
सरकार के आदेशानुसार संबंधित पंचायत के हाई स्कूलों में ही 9 कक्षा में नाम लिखने की बाध्यता पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को बरबीघा प्रखंड के मकनपुरडीह, काजीचक, मूसापुर सहित अन्य गांव के छात्र-छात्राओं एवं उसके अभिभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और जमकर विरोध जताया।