शेखपुरा: शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने जिले वासियों से बिना भाई के 19 अप्रैल को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है
शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने वीडियो क्लिप जारी कर 19 अप्रैल को बिना भय और बिना पक्षपात के बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। इसके साथ ही लालच देने वालों और दबंगई दिखाने वालों की सूचना देने को कहा है। एसपी ने कहा सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। शांति पूर्ण माहौल में चुनाव कराया जाना पुलिस की प्रतिबद्धता है।