गायघाट: भूसरा मलहटोली गांव से पुलिस ने 13 लीटर देसी शराब की बरामद, एक महिला समेत दो कारोबारी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा मलहटोली गांव से 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पुलिस ने एक महिला समेत दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार सुबह ग्यारह बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार हुए कारोबारियों की पहचान भूसरा मलहटोली गांव के निवासी बजरंगी पासवान व चंदेश्वर सहनी की पत्नी बताया गया है।