सिंगरौली: कोनी गांव में प्रेमी युवक ने की थी हत्या, मृतक की पत्नी का प्रेमी ही निकला हत्यारा, पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी
सरई थाना के कोनी गांव में 27 मई को आधी रात को मोहित बसोर की हुई निर्मम हत्या की अंधी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा करते हुए मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस अंधी हत्या के गुत्थी को सुलझाने में टीआई ज्ञानेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही है।