सोलन: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Solan, Solan | Sep 23, 2025 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में आज छात्राओं के लिए एक मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। कैंप में विशेष रूप से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति रही। नेत्र विशेषज्ञ द्वारा छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं से संबंधित