सोलन: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सोलन शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Solan, Solan | Sep 22, 2025 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सोलन शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के संबंध में जल शक्ति विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। डॉ. शांडिल प्रशासनिक, जल शक्ति विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ सोलन शहर में जल वितरण व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।