Public App Logo
चमोली के मायापुर THDC टनल में मलबा-पानी घुसा, 16 का सुरक्षित रेस्क्यू; घायलों का जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज जारी। चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18-19 लोग फंसे थे, जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है। शेष लोगों की तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है। टनल का निर्माण HCC कंपनी द्वारा किया जा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जिलाधिकारी गौरव कुमार, जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे है। वही ,सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर स्थानीय पुलिस, CISF और अन्य बचाव दल भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। - Uttarakhand News