शिवपुरी जिले में पुलिस के साथ अभद्रता के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आज गुरुवार दोपहर दोपहर 2 बजे देहात थाना क्षेत्र के एनएच-46 स्थित शारदा सॉल्वेंट के पास का है, जहां सड़क दुर्घटना में घायल ऑटो सवारों की मदद के लिए रुके पुलिस निरीक्षक के साथ एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है