जयसिंहनगर: नगर के वार्ड क्रमांक 4 में मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 बंधाबाजार में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार की रात में जानकारी देते हुए बताया है कि सुकमा बैगा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके भाई ने उसके साथ आपसी रंजिश को लेकर गाली गलौज देकर मारपीट किया है, जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है।