कांके: नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन ने खेती-किसानी का लिया जायजा, किसानों और महिलाओं से की बात
Kanke, Ranchi | Aug 9, 2025 नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे खेती-किसानी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और महिलाओं के साथ बात की। सीएम हेमंत सोरेन ने किसानों से कहा कि छोटी बरसाती नदी के पानी को चेक डैम के जरिए खेतों तक पहुंचाने की सरकार की योजना का लाभ लें। स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर अपनी खेती की बेहतरी से अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें।