जीरापुर: जीरापुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
जीरापुर पुलिस थाना परिसर में मंगलवार की शाम को आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गई। नवरात्रि, दशहरा को लेकर सामाजिक बंधुओं से विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए। गरबा पंडाल ओर दशहरा मैदान पर पर्याप्त बिजली ओर सुरक्षा व्यवस्था के सुझाव दिए । बिजली विभाग से मुस्कले नगर पालिका से देवनारायण दांगी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने का आश्वासन दिया।