राजातालाब: कुरौना गांव के समीप पंचकोश परिक्रमा जा रहे शिव भक्तों की ऑटो पलटी, दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
पंचकोश परिक्रमा जा रहे शिव भक्तों की ऑटो पलटी, दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना गांव के पास शनिवार शाम पंचकोश परिक्रमा के लिए जा रहे शिव भक्तों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। घटना शाम लगभग 6 बजे हुई।